CG Govt Jobs

08 अक्टूबर का करेंट अफेयर्स , जाने देश दुनिया की खबरे ...

आज का करेंट अफेयर 08 अक्टूबर 2024: इस लेख के मध्यम से आपको 08 अक्टूबर 2024 के दैनिक करेंट अफेयर्स के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर के संग्रह को लेकर आएं है। हम प्रतिदिन करेंट अफेयर्स के इस लेख के माध्यम से भारत तथा विश्व मे होने वाली सभी खेल, आयोजन , जनरल नालेज, भौगोलिक,आर्थिक,राजनीतिक तथा नई-नई योजनाओं से संबंधित प्रश्नों तथा उसके उत्तर प्रस्तुत करते है। 





                                  

Aaj Ka Current Affairs 08 October 2024 ** 


यहाँ प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 08 अक्टूबर के Current Affairs की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है, जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के बारे में जान सकते है. करेंट अफेयर्स की जानकारी से हमे न केवल अपने समाज की बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है, इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओ में भी करंट अफेयर्स से सम्बंधित प्रश्न जरुर पूछे जाते है-



* हर वर्ष 08 अक्टूबर को भारत मे भारतीय वायु सेना दिवस मनाया जाता है। 

* वर्ष 2024 मे अमेरिका के दो वैज्ञानिक विक्टर एंब्रोस और गैरी रुवकुन को मेडिसिन मे प्रतिष्ठित नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। 

* 24वें लेफ्टिनेंट गवर्नर गोल्फ टूर्नामेंट का समापन दिल्ली केंद्र शासित प्रदेश मे हुआ है। 

* स्वदेशी नवाचार को आगे बढ़ाने के लिए डिफकनेक्ट 4.0 का उद्घाटन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया है। 

* केंद्रीय स्वास्थय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा को विश्व स्वास्थय संगठन ( WHO) के दक्षिण पूर्व एशिया क्षेत्रीय समिति के 77वें सत्र के अध्यक्ष के रूप मे चुना गया है। 

* विश्व बैंक समूह के अंतर्राष्ट्रीय विकास संघ ने श्री लंका के विकास नीति वित्तपोषण कार्यक्रम को 20 करोड़ अमेरिकी डॉलर का पैकेज दिया है। 

* केंद्र सरकार ने रिजर्व बैंक के डिफ्ती गवर्नर M. राजेश्वर राव के कार्यकाल मे विस्तार किया है। जो 09 अक्टूबर 2024 से प्रभावी होगा। 

* चायना ओपन टेनिस टूर्नामेंट का खिताब कोको ग्राफ ने जीता है। 

* महाकुंभ 2025 के लिए बहुरंगी नए प्रतीक चिन्ह का अनावरण योगी आदित्यनाथ ने किया है। 

* राष्ट्रपति द्रौपति मुर्मु 08 अक्टूबर को नई दिल्ली मे 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्रदान करेगी। 

* नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी B. V. R. सुब्रमण्यम 08 अक्टूबर को बिहार के गया मे आधुनिक बिहार लैब का शुभारंभ करेंगे। 

* आर्कटिक ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता 08 अक्टूबर को फ़िनलैंड के वान्टा मे शुरू होगी, जो अगले छः दिनों तक चलेगी और 13 अक्टूबर को संपर्ण होगी। 

* भारतीय वायु सेना 08 अक्टूबर को ताम्बरम स्थित वायु सेना केंद्र मे अपना 92वां स्थापना दिवस मना रही है। 

* विश्व दूरसंचार मानकीकरण सम्मेलन 14 से 24 अक्टूबर तक नई दिल्ली मे आयोजित किया जाएगा। 


 

आशा करते हैं मेरे प्रिय पाठकों आपको आज की जानकारी अच्छी लगी होगी अगर आपको हमारी जानकारी अच्छी लगे तो अपने सभी दोस्तों और सोशल मीडिया में शेयर जरुर करे और प्रतिदिन ऐसे ही ज्ञानवर्धक जानकारी पढ़ने के लिए हमारे वेबसाइट www.prinshitech.in को विजिट जरूर करे ।

 


Post a Comment

0 Comments

New jobs