आज का करेंट अफेयर 03 अक्टूबर 2024: इस लेख के मध्यम से आपको 03 अक्टूबर 2024 के दैनिक करेंट अफेयर्स के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर के संग्रह को लेकर आएं है। हम प्रतिदिन करेंट अफेयर्स के इस लेख के माध्यम से भारत तथा विश्व मे होने वाली सभी खेल, आयोजन , जनरल नालेज, भौगोलिक,आर्थिक,राजनीतिक तथा नई-नई योजनाओं से संबंधित प्रश्नों तथा उसके उत्तर प्रस्तुत करते है।
Aaj Ka Current Affairs 03 October 2024 **
यहाँ प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 03 अक्टूबर के Current Affairs की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है, जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के बारे में जान सकते है. करेंट अफेयर्स की जानकारी से हमे न केवल अपने समाज की बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है, इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओ में भी करंट अफेयर्स से सम्बंधित प्रश्न जरुर पूछे जाते है-
* हर वर्ष 03 अक्टूबर को जर्मन एकता दिवस मनाया जाता है।
* जापान के नए प्रधान मंत्री शिगेरू ईशिबा है, जिन्होने फुमिओ किशिदा की जगह ली है।
* इंदिरा गांधी और उनके 4 कैबिनेट मंत्रियो को भ्रष्टाचार के आरोप मे 05 अक्टूबर 1977 को गिरफ्तार किया गया था।
* इस्त्राइल की खुफिया एजेंसी का नाम मोसाद है।
* भारत मे स्वच्छ भारत मिशन की शुरुवात 2014 मे हुई ।
* प्रशांत किशोर की नई पार्टी का नाम जन सुराज पार्टी है।
* सितंबर मे GST कलेक्शन बढ़कर 1.73 लाख करोड़ के रिकार्ड स्तर पर पहुंचा है।
* इज़राइल ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतेरस के देश मे प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है।
* सूक्ष्म , लघु तथा मध्यम उधम मंत्रालय ने 02 अक्टूबर से सूत कातने वालों के वेतन मे 25 % और करधा चलाने वालों के वेतन मे 07 % की वृद्धि की है।
* महाराष्ट्र सरकार द्वारा प्रख्यात कलाकार लक्ष्मण श्रेष्ठ को स्वर्गीय वासुदेव गायतोंडे आजीवन उपलब्धि पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
* विश्व हरित अर्थव्यवस्था मंच का 02 अक्टूबर से दुबई मे शुभारंभ हुआ है।
* हाल ही मे बर्लिन मे भारत-जर्मनी सैन्य सहयोग उपसमूह की 17वीं बैठक हुई है।
* 26वीं जल, ऊर्जा, प्रौधोगिकी और पर्यावरण प्रदर्शनी 2024 , 01 अक्टूबर से दुबई वर्ड ट्रेड सेंटर मे शुरू हुई है।
* अरुणाचल प्रदेश मे पुलिस और राजीव गांधी विश्वविद्यालय ने गांधी जयंती के अवसर पर ईटानगर मे एक समझौता किया है।
* जापान के 102वें प्रधानमंत्री के रूप मे शिगेरू इशिबा को चुना गया है।
* उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन ( NATO) के महासचिव का पदभार मार्क रुटे ने संभाला है।
आशा करते हैं मेरे प्रिय पाठकों आपको आज की जानकारी अच्छी लगी होगी अगर आपको हमारी जानकारी अच्छी लगे तो अपने सभी दोस्तों और सोशल मीडिया में शेयर जरुर करे और प्रतिदिन ऐसे ही ज्ञानवर्धक जानकारी पढ़ने के लिए हमारे वेबसाइट www.prinshitech.in को विजिट जरूर करे ।