CG Govt Jobs

01 अक्टूबर का पूरा करेंट अफेयर्स ....

आज का करेंट अफेयर 01 अक्टूबर 2024: इस लेख के मध्यम से आपको 01 अक्टूबर 2024 के दैनिक करेंट अफेयर्स के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर के संग्रह को लेकर आएं है। हम प्रतिदिन करेंट अफेयर्स के इस लेख के माध्यम से भारत तथा विश्व मे होने वाली सभी खेल, आयोजन , जनरल नालेज, भौगोलिक,आर्थिक,राजनीतिक तथा नई-नई योजनाओं से संबंधित प्रश्नों तथा उसके उत्तर प्रस्तुत करते है। 





                                  

Aaj Ka Current Affairs 01 October 2024 ** 


यहाँ प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 01 अक्टूबर के Current Affairs की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है, जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के बारे में जान सकते है. करेंट अफेयर्स की जानकारी से हमे न केवल अपने समाज की बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है, इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओ में भी करंट अफेयर्स से सम्बंधित प्रश्न जरुर पूछे जाते है-



* हर वर्ष 01 अक्टूबर को दुनियाभर मे विश्व शाकाहार दिवस मनाया जाता है। 

* सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग ने 30 सितंबर को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए है। 

* केंद्र ने बाढ़ प्रभावित राज्यो गुजरात, मणिपुर और त्रिपुरा को राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया कोष से 657 करोड़ रुपये जारी करने की मंजूरी दी है। 

* दिल्ली उच्च न्यायलय के मुख्य न्यायाधीश के रूप मे मनमोहन ने शपथ ली है। 

* IIFA अवार्ड्स 2024 मे बेस्ट फिल्म का अवार्ड एनिमल (Animal ) मूवी को मिला है। 

* विश्व एथलेटिक कांटीनेंटल टूल मे 5000 मीटर दौड़ मे गुलवीर सिंह भारतीय एथलेटिक्स ने स्वर्ण पदक जीता है। 

* सर्वश्रेस्थ पर्यटन ग्राम प्रतियोगिता 2024 के तहत 36 गावों को पुरस्कृत किया गया है। 

* 14वीं हॉकी इंडिया जूनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2024 रांची मे शुरू हुई है। 

* रक्षा लेखा विभाग 01 अक्टूबर 2024 को अपना 277वां वार्षिक दिवस मनाएगा । 

* वरिष्ठ IAS अधिकारी अनुराग जैन मध्य प्रदेश के अगले मुख्य सचिव होंगे । 

* दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के तीन जिलो मे 05 अक्टूबर तक विरोध प्रदर्शनों और पाँच या अधिक अनाधिकृत लोगो के एकत्र होने पर प्रतिबंध लगा दिया है। 

* भारतीय रिजर्व बैंक ने 30 सितंबर को ऋण से संबन्धित मासिक डेटा जारी किया है। 

* भारतीय सेना ने सरकार की प्रमुख पहल रक्षा उत्कृष्टा नवाचार के तहत आठवें खरीद अनुबंध पर हस्ताक्षर किए है। 

* दिग्गज बॉलीवूड अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को इस वर्ष 70वीं नेशनल फिल्म अवार्ड सेरेमनी मे दादा साहेब फाल्के अवार्ड्स से सम्मानित किया जाएगा। 



आशा करते हैं मेरे प्रिय पाठकों आपको आज की जानकारी अच्छी लगी होगी अगर आपको हमारी जानकारी अच्छी लगे तो अपने सभी दोस्तों और सोशल मीडिया में शेयर जरुर करे और प्रतिदिन ऐसे ही ज्ञानवर्धक जानकारी पढ़ने के लिए हमारे वेबसाइट www.prinshitech.in को विजिट जरूर करे ।



Post a Comment

0 Comments

New jobs