CG Govt Jobs

आज का करेंट अफेयर्स 03 जून 2024 ..

आज का करेंट अफेयर 03 जून 2024: इस लेख के मध्यम से आपको 03 जून 2024 के दैनिक करेंट अफेयर्स के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर के संग्रह को लेकर आएं है। हम प्रतिदिन करेंट अफेयर्स के इस लेख के माध्यम से भारत तथा विश्व मे होने वाली घटनाओं ,भौगोलिक,आर्थिक,राजनीतिक तथा नई-नई योजनाओं से संबंधित प्रश्नों तथा उसके उत्तर प्रस्तुत करते है। 



                                                                                  

Aaj Ka Current Affairs 03 JUNE 2024 ** 

यहाँ प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 03 जून के Current Affairs की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है, जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के बारे में जान सकते है. करेंट अफेयर्स की जानकारी से हमे न केवल अपने समाज की बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है, इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओ में भी करंट अफेयर्स से सम्बंधित प्रश्न जरुर पूछे जाते है-

1. हर वर्ष 03 जून को दुनियाभर में " विश्व साईकिल दिवस " मनाया जाता है |

2. UPI ने मई में 20.45 ट्रिलियन रुपये के 14.04 बिलियन लेनदेन का नया कीर्तिमान स्थापित किया है. 

3. भारत के दिग्गज मुक्केबाज " अमित पंघाल " ने पेरिस ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई किया है. 

4. मैक्सिकन CF पचूका ने मेजर लीग सॉकर के कोलंबस क्रू को 3-0 से हराकर छठी बार " CONCACAF चैम्पियन कप " अपने नाम किया है. 

5. " ताईवान एथलेटिक्स ओपन " में भारत ने तीन स्वर्ण,तीन रजत और एक कांस्य पदक जीता है . 

6. भारतीय ग्रांडमास्टर आर. प्रग्यानंदा विश्व रैंकिंग में दस शीर्ष खिलाडियों में शामिल हो गए है .

7. चीन के स्पेस मिशन चांग इ-06 ने चन्द्रमा के सबसे अँधेरे हिस्से में सफल लैंडिंग की है .

8. "चंद्रशेखर गौरीनाथ करहडाकर " ने इंदिरा गाँधी परमाणु अनुसंधान केंद्र (IGCAR) कलपक्कम के नए निदेशक के रूप में कार्यभार संभाला है. 

9. विदेश मंत्रालय ने " हर्ष कुमार जैन " को फिलीपिंस में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया है. 

10. IRDAI ने ICICI प्रुदेशियल बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में "संदीप बत्रा" की नियुक्ति को मंजूरी दी है. 

11. स्टील इंडस्ट्री को बढ़ावा देने के लिए 2 दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मलेन रांची में शुरू किया गया . 

12 . कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने " प्रदीप कुमार त्रिपाठी " लोकपाल का सचिव नियुक्त किया  है. 


आशा करते हैं मेरे प्रिय पाठकों आपको आज की जानकारी अच्छी लगी होगी अगर आपको हमारी जानकारी अच्छी लगे तो अपने सभी दोस्तों और सोशल मीडिया में शेयर जरुर करे और प्रतिदिन ऐसे ही ज्ञानवर्धक जानकारी पढ़ने के लिए हमारे वेबसाइट www.prinshitech.in को विजिट जरूर करे ।  

Post a Comment

0 Comments

New jobs